Him Sanskriti Shodh Sansthan

धनोट में हिम लोक-संस्कृति महोत्सव 2026, टांकरी लिपि बनी मुख्य आकर्षण

। स्वस्ति श्री गणेशाय नमः।।

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर वेद धारा ग्लोबल स्कूल(VedDhara Global School), धनोट, ज्वालामुखी एवं सा रे गा मा संगीत अकादमी, नादौन द्वारा 25/01/2026 दिनांक रविवार को प्रातः 09;00 बजे से “हिम लोक-संस्कृति महोत्सव 2026” का आयोजन धनोट, ज्वालामुखी में किया गया।

हिमसंस्कृति शोध संस्थान इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की अभिन्न अंग टांकरी लिपि एवं उसके साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु “टांकरी एवं उसका साहित्य” नामक एक लघु प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शिनी के निम्नलिखित विषय रहे –

१. टांकरी लिपि की आदर्श वर्णमाला को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
२. वस्तु प्रदर्शिनी – इसमें कुछ व्यवहारिक वस्तुओं के नामों को कांगडी भाषा एवं टांकरी में किस प्रकार लिखा जाता है यह प्रदर्शित किया गया।
३. पाण्डुलिपि प्रदर्शिनी – इसमें विविध क्षेत्रों एवं विविध विषयों की कुछ प्राचीन टांकरी पाण्डुलिपि से जन-जन को अवगत कराया गया।
४. विविध विषय प्रदर्शिनी – टांकरी लिपि में विभिन्न क्षेत्रों से आयुर्वेद आदि विभिन्न विषयों का परिचय कराया गया।
५. टांकरी लिपि में अपना नाम आदि किस प्रकार लिखा जाता है इस पर प्रशिक्षण दिया गया।

विशेष यह रहा कि सभी आम जन मानस से विचार विमर्श का अवसर मिला। यह एक अद्भुत कार्यक्रम रहा।

सचिव
हिमसंस्कृति शोध संस्थान
धन्यवाद
जयतु टांकरीमातृका

1 thought on “धनोट में हिम लोक-संस्कृति महोत्सव 2026, टांकरी लिपि बनी मुख्य आकर्षण”

  1. तरुण गुप्ता

    भगवती के आशीर्वाद से अभी बहुत कार्य होने है
    श्री आचार्य जी के परिश्रम को अनेको प्रणाम्

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *